Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 458 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

458 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ गाजीपुर और दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर, 2 सितंबर 2026। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाजीपुर एवं थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को एएनटीएफ गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख तथा थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिलदारनगर-बौअरा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. अकलीम खां पुत्र स्व. मो. मंसूर खां, निवासी बहुअरा, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की।पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 187/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख मय टीम, एएनटीएफ गाजीपुर तथा उपनिरीक्षक राजितराम यादव मय टीम, थाना दिलदारनगर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button