ग्राम पंचायतों में सम्पन्न हुआ हरि शंकरी पौधारोपण/

ग्राम पंचायतों में सम्पन्न हुआ हरि शंकरी पौधारोपण/
गोरखपुर। विकास खंड जंगल कौड़ियां में खंड विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत मटियारी में हरि शंकरी पौधे का रोपड़ कार्य संपन्न हुआ जिसके क्रम में पीपल,बरगद और पाकड़ का वृक्ष त्रिभुज आकार में लगाया गया साथ ही चुने का छिड़काव कर के उसकी सुंदरता को सजाया गया और उसकी सुरक्षा का संकल्प मौजूद लोगों के द्वारा लिया गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज मिश्रा ने बताया कि पेड़ लगाने के साथ साथ इसको बचाने का भी कार्य किया जाएगा उसको बॉस और कटीली तारो से घेर कर सुरक्षित किया जाएगा साथ ही प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है जिससे शुद्ध आक्सीजन मिलेगा और लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा खंड प्रेरक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ से जल संरक्षण में मदद मिलेगा साथ ही लोगों से कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए और धरती को हरा भरा बनाए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार ने कहा कि वृक्षारोपण मातृ ऋण चुकाने का सर्वोत्तम तरीका है जिससे धरती को हरा भरा किया जा सकता है उक्त कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि मनोज मिश्रा,खंड प्रेरक आशीष कुमार श्रीवास्तव गरिमा दस्ता के सोमनाथ,सुग्रीव, ग्रामीण ध्रुप नारायण गौड़,हिमांशु, गुलशन,रवींद्र,विनीत कुमार गौड़, देवी शरण तिवारी,राधे श्याम गौंड, कुसुम दयाल सिंह एवं अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।



