यूपी सचिवालय में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, गिरीश चंद्र मिश्रा बने विशेष सचिव

यूपी सचिवालय में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, गिरीश चंद्र मिश्रा बने विशेष सचिव

*लखनऊ, 31 अगस्त 2026।* उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने 31 अगस्त को तीन अलग-अलग विज्ञप्ति जारी कर 9 अधिकारियों को नियमित पदोन्नति प्रदान की है। सभी पदोन्नतियां 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
आदेश संयुक्त सचिव विजय कुमार मिश्र की ओर से जारी किया गया है।
*1. विशेष सचिव बने -*
सचिवालय सेवा के संयुक्त सचिव *गिरीश चन्द्र मिश्रा* (वर्तमान तैनाती – आवास एवं शहरी नियोजन विभाग) को पदोन्नत कर विशेष सचिव (वेतनमान 37400-67000, ग्रेड वेतन-8900, लेवल-13) बनाया गया है।
*2. संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) बने -*
अनु सचिव से उप सचिव रहे 3 अधिकारियों को पदोन्नत कर संयुक्त सचिव (ग्रेड वेतन-8700) बनाया गया है –
– *सुनील कुमार यादव* – सहकारिता विभाग
– *किरेन्द्र पाल सिंह* – पंचायती राज विभाग
– *गीता* – प्राविधिक शिक्षा विभाग
*3. उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) बने -*
अनु सचिव स्तर के 5 अधिकारियों को उप सचिव (वेतनमान 15600-39100, ग्रेड वेतन-7600, लेवल-12) में पदोन्नति दी गई है –
– *विनोद कुमार त्रिपाठी* – राजस्व कर विभाग
– *महमूद बट्ट सिद्दीकी* – संसदीय कार्य विभाग
– *रवीन्द्र सिंह* – नगर विकास विभाग
– *किरन कुमारी* – श्रम विभाग
– *राजकुमार सिंह* – सतर्कता विभाग
शासन ने कहा है कि सभी अधिकारियों की पदोन्नति के पद पर तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।



