Breaking Newsभारत

लखनऊ में जलभराव से हाहाकार, सड़क पर उतरे ग्रामीण: मोहान लिंक रोड जाम करने की कोशिश, अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़े

लखनऊ में जलभराव से हाहाकार, सड़क पर उतरे ग्रामीण: मोहान लिंक रोड जाम करने की कोशिश, अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़े

लखनऊ। पारा स्थित बादलखेड़ा गांव में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। कई दिनों से गांव में घुटनों तक पानी भरा होने और शिकायत के बाद भी समाधान न होने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मोहान लिंक रोड जाम करने की कोशिश

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मोहान रोड की लिंक रोड जाम करने का प्रयास किया, जिससे यातायात बाधित होने की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

स्कूली बच्चे और राहगीर सबसे ज्यादा परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी रोजाना इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

कई दिनों से समस्या का स्थायी समाधान न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक संबंधित उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जलभराव के स्थायी समाधान का आश्वासन नहीं देते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button