Breaking Newsभारत

धौरहरा – खीरी : गांव के करीब बने नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

गांव के करीब बने नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

(अनुपम मिश्रा)

धौरहरा – खीरी। धौरहरा वन रेंज के नौरंगपुर गांव के करीब बने नाले में रविवार को मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में अफरा तफरी मच गई।

नौरंगपुर निवासी अर्पित बाजपेई ने बताया कि गांव से बिल्कुल करीब में ही नाला बना हुआ है जिसमें यह मगरमच्छ कई बार देखा गया है, उन्होंने बताया कि इस नाले से सटे हुए करीब 20 – 25 घर बने हुए हैं, जहां एक ओर नाले के करीब बने हुए घरों में रहने वाले लोगों की नींद मगरमच्छ को देखे जाने के बाद से उड़ चुकी है, उन्हें हर वक़्त खतरे की आशंका सताए जा रही है, वही दूसरी ओर ग्रामीणों में भी मगरमच्छ को लेकर दहशत बनी हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी को दी, जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया, कुछ ही घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया और लोगों से जानकारी हासिल की।

वन विभाग की टीम मौके पर जब तक पहुंची तब तक मगरमच्छ पानी और उसमें फैली हुई जलकुंभी में जा चुका था, जिससे वन विभाग के हाथ खाली के खाली रहे और वन विभाग की टीम ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर बनी दहशत का कोई भी हल नहीं निकाल सकी, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने सोमवार को रेस्क्यू करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button