अखिलेश यादव को भेंट की गई काव्य पुस्तिका ‘काम बोलता है’, बोले – समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी

अखिलेश यादव को भेंट की गई काव्य पुस्तिका ‘काम बोलता है’, बोले – समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी
*लखनऊ, 30 अगस्त।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज श्री रामअधार राजभर ने अपनी काव्य पुस्तिका ‘काम बोलता है’ भेंट की।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह पुस्तक समाजवादी विचारधारा और डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी साबित होगी।
*क्या है पुस्तिका में?*
‘काम बोलता है’ पुस्तिका में कविता के माध्यम से समाजवादी सरकार की योजनाओं का ब्यौरा सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इसमें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, हरित क्रांति, कृषि, खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च एवं बेसिक शिक्षा, लोक निर्माण, श्रम एवं सेवायोजन, हथकरघा और उद्योग से संबंधित रचनाएं शामिल हैं।



