Breaking Newsभारत

गाजीपुर : एसपी ने किया सुहवल थाने का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश

एसपी ने किया सुहवल थाने का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर, 30 अगस्त। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा रविवार को थाना सुहवल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ पुलिस कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने थाना स्तर पर गठित साइबर सेल/हेल्प डेस्क, जनसुनवाई डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद थाना परिसर, मेस, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, हवालात, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क तथा शस्त्रागार समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे समस्त रजिस्टर एवं अभिलेखों की जांच की गई। एसपी ने महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा टॉप-10 अपराधियों, गुंडों, माफियाओं एवं अन्य आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनसुनवाई के दौरान आमजन एवं शिकायतकर्ताओं के साथ पुलिस कर्मियों को विनम्र एवं उत्तम व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे जनता को शिकायतों के निस्तारण में सहूलियत मिले और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत बना रहे।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष सुहवल सहित थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button