Breaking Newsभारत
गोरखपुर के गोलघर में जाम से मिली राहत, SP ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने खुद संभाला मोर्चा

गोरखपुर के गोलघर में जाम से मिली राहत, SP ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने खुद संभाला मोर्चा

*गोरखपुर।* शहर के सबसे व्यस्त इलाके गोलघर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुंचे।
उन्होंने गोलघर चौराहे पर खड़े होकर यातायात का संचालन कराया और जाम की स्थिति को सामान्य कराया। इस दौरान उन्होंने यातायात को सुगम बनाने के लिए वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
SP ट्रैफिक ने जवानों को निर्देश दिया कि पीक आवर में गोलघर पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।



