देवरिया में गरजे सीएम योगी – बोले, अखिलेश जनता से माफी मांगें, अय्याशी के लिए बनाया था JPNIC; यूपी में नौकरी का खजाना खुलने वाला है

देवरिया में गरजे सीएम योगी – बोले, अखिलेश जनता से माफी मांगें, अय्याशी के लिए बनाया था JPNIC; यूपी में नौकरी का खजाना खुलने वाला है

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देवरिया पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया कि प्रदेश में नौकरियों का खजाना खुलने वाला है।
सीएम योगी ने कहा कि एक साल के अंदर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी चल रही है, जिसमें 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती भी शामिल है। इसके अलावा UP TET परीक्षा पास कर चुके 13 लाख युवाओं के लिए भी जल्द विज्ञापन आने वाला है।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) के निर्माण को लेकर कहा कि सपा सरकार ने इसके निर्माण में 862 करोड़ रुपए पानी की तरह बहा दिए।
योगी ने आरोप लगाया कि JPNIC के नाम पर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई गई थी, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और उनके शागिर्द शामिल थे।
सीएम ने कहा –
> “इन लोगों ने अपनी अय्याशी के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। इतनी रकम से लाखों लोगों के लिए स्कूल, सड़क और उद्योग बनाए जा सकते थे।”
उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी विचारधारा के मुखिया को भी नहीं बख्शा।
305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की सौगात
जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने मझौलीराज गांव में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 305 करोड़ रुपए की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 139.47 करोड़ रुपए की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 165.50 करोड़ रुपए की लागत से 57 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।



