Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर में CM योगी का जनता दरबार – 200 फरियादियों की सुनीं समस्याएं, भू-माफिया और दबंगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में CM योगी का जनता दरबार – 200 फरियादियों की सुनीं समस्याएं, भू-माफिया और दबंगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

*गोरखपुर।* शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों से मुख्यमंत्री खुद एक-एक कर मिले, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

CM योगी ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का बिना भेदभाव समाधान कराना सरकार की जिम्मेदारी है और हर पीड़ित को न्याय मिलेगा।

*भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में जमीन पर कब्जे की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और तय समय सीमा के अंदर किया जाए।

इलाज के लिए मांगी मदद, CM ने दिया भरोसा

कार्यक्रम में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजें, ताकि सरकार की ओर से समय पर आर्थिक सहायता दी जा सके।

राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। पारिवारिक विवाद के मामलों में दोनों पक्षों से बातचीत कर सुलह कराने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के बाद की गोसेवा

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने शीश झुकाया। इसके बाद वे मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोसेवा की और अपने हाथों से गायों और गोवंश को गुड़-पूड़ी खिलाई। इस दौरान उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button