Breaking Newsभारत

कार्यवाहक प्राचार्य सत्य प्रकाश के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर, देवनारायण सिंह ने जताया शोक

कार्यवाहक प्राचार्य सत्य प्रकाश के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर, देवनारायण सिंह ने जताया शोक

जखनियां (गाजीपुर)। श्री महंत रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय भुड़कुड़ा के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सत्य प्रकाश के आकस्मिक निधन से क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर प्रबंध समिति के सदस्य एवं सर्वदलीय जनकल्याण सेवा समिति जखनियां के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।देवनारायण सिंह ने कहा कि प्रो. सत्य प्रकाश महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा छात्रहित में लगातार प्रयासरत थे। उनके कार्यकाल में महाविद्यालय की विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक चुनौतियों को लेकर वह गंभीरता से प्रयास करते रहे।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महाविद्यालयों में घटती छात्र संख्या चिंता का विषय है। संस्थान को बेहतर बनाने के लिए आसपास के महाविद्यालयों की तर्ज पर विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार करना आवश्यक है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे।उन्होंने प्रो. सत्य प्रकाश के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button