रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी अंधेरा – माया बाजार में बिजली कटौती से जनता बेहाल, उमस भरी गर्मी में हाहाकार

रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी अंधेरा – माया बाजार में बिजली कटौती से जनता बेहाल, उमस भरी गर्मी में हाहाकार
गोरखपुर। एक तरफ पूरा देश रक्षाबंधन के पावन पर्व में डूबा है, वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर के माया बाजार क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों का त्यौहार फीका कर दिया है।
माया बाजार और आसपास के इलाकों में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सरकारी रोड से लेकर गलियों तक में बिजली की बड़ी कटौती की जा रही है, जिससे क्षेत्र की जनता सड़ी हुई गर्मी से परेशान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्यौहार के दिन भी बिजली विभाग ने कटौती जारी रखी है। गर्मी और उमस के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि त्यौहार को देखते हुए तत्काल बिजली कटौती समाप्त की जाए और सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।


