गोरखपुर में नगर निगम की खुली पोल – विजय चौराहे पर बारिश में सड़क बनी तालाब, घुटनों तक भरा पानी

गोरखपुर में नगर निगम की खुली पोल – विजय चौराहे पर बारिश में सड़क बनी तालाब, घुटनों तक भरा पानी
*गोरखपुर।* जिले में थोड़ी सी बारिश ने ही विकास के सारे दावों की पोल खोल दी। विजय चौराहे पर बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि चौराहे से लेकर बाजार तक पूरी सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। कार, बाइक और साइकिल सवार पानी में फंसकर धीरे-धीरे निकलने को मजबूर हैं। कई बाइकें पानी में बंद हो गईं। दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है।
दूसरी तरफ डिवाइडर पर लगे कचरे के ढेर और गंदगी ने स्वच्छ भारत अभियान की भी पोल खोल दी है। डिवाइडर पर फैले कचरे को आवारा पशु खा रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तुरंत जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।


