Breaking Newsभारत

जखनिया, गाजीपुर : माता के जयकारों से गूंज उठा जखनिया-गोविंद, धूमधाम से संपन्न हुई काली माता की बड़ी पूजा

माता के जयकारों से गूंज उठा जखनिया-गोविंद, धूमधाम से संपन्न हुई काली माता की बड़ी पूजा

80 वर्ष से अधिक उम्र में भी पूजा प्रभारी बुच्चा सिंह का दिखा अद्भुत जोश, परिक्रमा के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जखनिया, गाजीपुर। तहसील जखनिया क्षेत्र के ग्राम सभा जखनिया गोविंद में शुक्रवार को काली माता की बड़ी पूजा (पुजहिया) पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। ग्राम सभा के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए जखनिया गोविंद से लेकर जखनिया बाजार तक परिक्रमा की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।काली माता की बड़ी पूजा को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं परंपरागत तरीके से माता की पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी पवहारी बुच्चा सिंह की देखरेख में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।पूजा की परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने माता का जयकारा लगाते हुए जखनिया गोविंद सहित जखनिया बाजार क्षेत्र में परिक्रमा की। जैसे-जैसे पूजा का कारवां आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। चारों ओर ‘जय माता दी’ और काली माता के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। देर शाम तक क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। दौरान पूजा के प्रभारी बुच्चा सिंह, जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक बताई जाती है, ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ परिक्रमा में हिस्सा लिया और पूजा को संपादित कराया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी आस्था, ऊर्जा और उत्साह श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। परिक्रमा के दौरान उनके अंदर दिखाई दे रहा जोश और देवी के प्रति गहरी आस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। श्रद्धालुओं ने इसे माता की कृपा और आस्था की शक्ति का अद्भुत उदाहरण बताया।पूजा कार्यक्रम में ग्राम सभा के सम्मानित लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान ग्रामीणों में आपसी एकता और सामाजिक समरसता की भी झलक देखने को मिली कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जखनिया गोविंद नंदलाल गुप्ता उर्फ नंदू भैया, पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह अंटू, संतोष सिंह मुन्ना, शुभम पाण्डेय, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रशांत सिंह, अशोक गुप्ता, अंशु पाण्डेय, आलोक पाण्डेय भैया जी, विनय पाण्डेय, नवीन सिंह मुन्ना, मनोज वर्मा, शेरू खरवार, बेचन राजभर, अंकित गुप्ता, जुगनू मद्धेशिया, मारकंडे माली विक्की भारद्वाज,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। देर शाम तक चले इस धार्मिक आयोजन ने जखनिया गोविंद और जखनिया बाजार को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button