Breaking Newsभारत
सावन पूर्णिमा स्नान के लिए अयोध्या पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु

सावन पूर्णिमा स्नान के लिए अयोध्या पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु
अयोध्या। सावन की विदाई से पहले रामनगरी आस्था, संगीत और उत्सव के रंग में पूरी तरह रंग गई है। शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के स्नान और झूलनोत्सव के अंतिम पड़ाव का उल्लास देखने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या पहुंच गया है। बृहस्पतिवार शाम तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के रामनगरी पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को पूर्णिमा स्नान के लिए यह संख्या पांच लाख के पार जाने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में सीसीटीवी और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।



