Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : जखनिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न, संगठन की मजबूती और डिजिटल सक्रियता पर दिया गया जोर

जखनिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न, संगठन की मजबूती और डिजिटल सक्रियता पर दिया गया जोर

‘गर्व से कहें हम भाजपाई हैं’, बूथ अध्यक्षों से संवाद कर संगठन विस्तार का दिया मंत्र

जखनियां (गाजीपुर), 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे बूथ अध्यक्ष सत्यापन अभियान के तहत बुधवार को जखनिया विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन माता तेतरा देवी सच्चिदानंद महाविद्यालय, अलीपुर मदरा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सैकड़ों बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदौली के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और सरकार की सफलता की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जातीय पहचान से ऊपर उठकर संगठन की पहचान को प्राथमिकता दें।उन्होंने कहा, “हम किसी जाति के नहीं, गर्व से कहें कि हम भाजपाई हैं। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और इसकी ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं।”अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के डिजिटल अभियान पर विशेष जोर देते हुए बूथ अध्यक्षों से नमो एप (NaMo App) और सरल एप (Saral App) के उपयोग की जानकारी ली। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से लगातार सक्रिय रहने और संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्मेलन के दौरान उन्होंने सादात के बूथ अध्यक्ष पीयूष पांडेय से उनके बूथ की मतदाता संरचना, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा शिक्षित मतदाताओं की संख्या के संबंध में सवाल पूछकर बूथ स्तर की तैयारी का भी आकलन किया।सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति करता है, जबकि भाजपा विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुधाकर सिंह कुशवाहा ने किया। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, महादलित समाज के वरिष्ठ नेता रामराज वनवासी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, सरोज मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, रेनू सिंह, अशोक पांडेय, हंसराज राजभर, धर्मवीर भारद्वाज, प्रदीप सिंह, सोनू सिंह, अशोक चौहान, प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद उर्फ झुन्ना सिंह, अखिलेश सिंह, पीयूष सिंह, प्रशांत सिंह, राम लखन मौर्य, रामाश्रय चौहान, गुलाब कुशवाहा, नारायण गुप्ता, मनजीत मद्धेशिया, सुजीत सिंह, मृदुल पांडेय, नीलम चौबे सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button