गाजीपुर : ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप मिली

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप मिली
जिलाधिकारी ने पानी की टंकी की मरम्मत में देरी पर जताई नाराजगी, जिम्मेदारी तय कर तत्काल कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गाजीपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का जुलाई-2026 का मासिक (बाह्य) निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय से नामित तेज प्रकाश गुप्ता (सांख्यिकीय अधिकारी) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली, डबल लॉक व्यवस्था तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य सुरक्षा मानकों का विस्तार से निरीक्षण किया।निरीक्षण में वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। आवश्यक अभिलेखों, सुरक्षा प्रबंधों एवं अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण भी संतोषजनक पाया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ईवीएम गोदाम परिसर में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत का कार्य समय पर पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के संबंधित अधिकारियों को विलंब के कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा मरम्मत कार्य को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।



