Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला सैनिक बंधु बैठक में 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

जिला सैनिक बंधु बैठक में 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

एडीएम ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश, 200 से अधिक पूर्व सैनिक व चार वीर नारियां रहीं उपस्थित

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बैठक की शुरुआत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) मो. निशात अफजल के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान ने पिछली बैठकों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की।समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनवरी से जून 2026 तक कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 54 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है, जबकि तीन मामले अभी प्रक्रियाधीन हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में 200 से अधिक पूर्व सैनिकों तथा चार वीर नारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 51 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को आईजीआरएस के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) मो. निशात अफजल ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button