Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सऊदी अरब में भारतीय नागरिक विनोद यादव की हत्या का मामला, सांसद अफजाल अंसारी ने विदेश मंत्री से शव भारत लाने की उठाई मांग

सऊदी अरब में भारतीय नागरिक विनोद यादव की हत्या का मामला, सांसद अफजाल अंसारी ने विदेश मंत्री से शव भारत लाने की उठाई मांग

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की भी की मांग

गाजीपुर। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिक स्वर्गीय विनोद यादव की कथित हत्या के मामले को गंभीरता से उठाते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्री को पत्र भेजकर मृतक का शव शीघ्र भारत लाकर परिजनों को सौंपने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।सांसद अफजाल अंसारी ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें श्रीमती कुसुम देवी का प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने उल्लेख किया कि उनके पति स्वर्गीय विनोद यादव भारत के नागरिक थे और कई वर्षों से सऊदी अरब में रोजगार कर अपने परिवार, छोटे बच्चों तथा वृद्ध माता-पिता का भरण-पोषण कर रहे थे। परिजनों को सूचना मिली है कि सऊदी अरब में उनकी हत्या कर दी गई है, जिससे परिवार और क्षेत्र में शोक एवं चिंता का माहौल है।सांसद ने विदेश मंत्री से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय नागरिक विनोद यादव का शव जल्द से जल्द भारत मंगाकर उनके परिजनों को सौंपा जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि विदेश में कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय और आवश्यक सहायता दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विदेश मंत्रालय इस संवेदनशील मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button