Breaking Newsभारतराजनीति

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार, 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

लखनऊ 21 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार, 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। सम्मेलनों के माध्यम से संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। बूथ जीता-चुनाव जीता और मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बूथ स्तर पर अभेद्य व्यूह रचना तैयार करने तथा बूथ विजय अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगें।

विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बुधवार 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी सीतापुर जनपद की लहरपुर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली शहर विधानसभा व श्री बृजेश पाठक शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद विधानसभा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह वाराणसी दक्षिण व कैंट विधानसभा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठनात्मक मार्गदर्शन देंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों में सहभागिता करेंगे तथा बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी बलिया नगर विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा, श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुलन्दशहर की शिकारपुर विधानसभा, श्री एके शर्मा लखनऊ महानगर मध्य विधानसभा, श्री दारा सिंह चौहान मऊ की मधुबन विधानसभा, श्री जेपीएस राठौर मथुरा महानगर की गोवर्धन विधानसभा, श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालू‘ गाजीपुर की जमनियां विधानसभा, श्री हंसराज विश्वकर्मा सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा, श्री दानिश अंसारी आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर बहराइच की कैसरगंज विधानसभा, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर की सहजनवां विधानसभा, श्री देवेश कोरी कानपुर उत्तर की गोविन्द नगर विधानसभा, श्रीमती प्रियंका रावत सीतापुर की हरगांव विधानसभा, श्री नीरज सिंह मथुरा-वृंदावन विधानसभा, श्री रमेश सिंह बस्ती सदर विधानसभा, श्री दुर्विजय सिंह शाक्य पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा, डॉ. कृतिका अग्रवाल भदोही की औराई विधानसभा, श्री सत्यपाल सैनी सम्भल की गुन्नौर विधानसभा, श्री कामेश्वर सिंह गोरखपुर की चौरीचौरा विधानसभा, श्री कृष्णबिहारी राय वाराणसी उत्तरी विधानसभा, श्रीमती अर्चना मिश्रा बाराबंकी की रामनगर विधानसभा, श्री शंकर गिरि प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा, श्री सुरेश मौर्य सोनभद्र की ओबरा विधानसभा, श्री मोहित बेनिवाल गोतमबुद्धनगर की दादरी विधानसभा, श्री राजेश यादव सम्भल की चन्दौसी विधानसभा, श्री आलोक गुप्ता आगरा उत्तर विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय लखनऊ महानगर की कैण्ट विधानसभा, श्री रामप्रताप सिंह चौहान एटा की मारहरा विधानसभा, श्री अभिजात मिश्रा सीतापुर की महोली विधानसभा, श्री उपेन्द्र सिंह रावत बहराइच विधानसभा, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा, श्रीमती रजनी पाण्डेय बस्ती की महादेवा विधानसभा, श्री अवधेश श्रीवास्तव अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा, श्रीमती किरन निषाद कानपुर देहात की रनिया अकबरपुर विधानसभा, श्री विजय शिवहरे फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा, श्री बसंत त्यागी बागपत विधानसभा, श्रीमती महामेघा नागर गाजियाबाद की मुरादनगर विधानसभा, श्रीमती संचिता श्री चौहान गोरखपुर की बासगांव विधानसभा, श्री यतेन्द्र शर्मा अलीगढ़ की छरा विधानसभा, श्रीमती सुहाषिनी जायसवाल शाहजहांपुर नगर विधानसभा, श्रीमती आकांक्षा सोनकर कौशाम्बी की मंझनपुर विधानसभा, श्री अंकुर शर्मा सहारनपुर की देवबंद विधानसभा, श्री प्रमेन्द्र जांगड़ा शामली विधानसभा, श्रीमती दीपमाला संतोषी मेरठ की सरधना विधानसभा, श्री राहुल वाल्मीकि हरदोई विधानसभा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मनीष कपूर मिर्जापुर की मझवां विधानसभा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र चौधरी रामपुर की बिलासपुर विधानसभा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल कानपुर उत्तर की कल्याणपुर विधानसभा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विद्याभूषण गोंड जौनपुर की मल्हनी विधानसभा, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर गाजियाबाद विधानसभा, श्री अशोक चौरसिया सोनभद्र की घोरावल विधानसभा, श्री रामकिशोर साहू कानपुर दक्षिण की महराजपुर विधानसभा में आयोजित बूथ सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button