Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : जखनिया में छिनैती का खुलासा: भुड़कुड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, मोबाइल व ₹15 हजार बरामद

जखनिया में छिनैती का खुलासा: भुड़कुड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, मोबाइल व ₹15 हजार बरामद

जखनिया (गाजीपुर)कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने छिनैती की वारदात का सफल खुलासा करते हुए सोमवार तड़के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और ₹15 हजार नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग किशोर भी शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें बाल एवं न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह व मोहम्मद सैफ अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती की घटना में शामिल दो युवक मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान मोनू पुत्र अमरनाथ, निवासी अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा, तथा एक नाबालिग किशोर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक रियलमी मोबाइल फोन और ₹15 हजार नकद बरामद किए गए।कोतवाल ने बताया कि 10 जून को जैन गांव निवासी आर्यन यादव से कुदीला पुलिया के पास मोबाइल छिनैती की घटना हुई थी। पुलिस सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार जांच कर रही थी। इसी क्रम में आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि बरामद ₹15 हजार की नकदी का संबंध थाना नंदगंज क्षेत्र में हुई एक अन्य छिनैती की घटना से भी है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव, हेड कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार एवं आरक्षी राज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button