लखनऊ में इंटरनेशनल फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा; कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

लखनऊ में इंटरनेशनल फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा; कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में स्थित ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी छापेमारी की है. इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी थाने की टीम ने डीजीपी राजीव कृष्ण के ‘साइबर वज्र’ अभियान के तहत ओमैक्स रेजिडेंसी के कई फ्लैट्स में आधी रात को छापेमारी की. इस संयुक्त टीम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए और आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया. यह गिरोह कस्टमर सपोर्ट सर्विस बनकर सीधे लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.



