Breaking Newsभारत

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय भी मौजूद रहे।

सत्यनारायण पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार देश के युवाओं के भविष्य, श्रद्धालुओं की आस्था और आम जनता की जेब—तीनों पर लगातार प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा, किसान और आम नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को उठाते हुए कहा कि लाखों प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में पूरी तरह विफल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने मंदिरों से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को जवाब देना होगा।

प्रेस वार्ता में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से उत्पन्न समस्याएं और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त तैयारी के लागू की गई नीतियां जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने भी कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button