Breaking Newsभारत

गाजीपुर : स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, हर बुधवार चलेगा विशेष सफाई अभियान

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, हर बुधवार चलेगा विशेष सफाई अभियान

पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति, शौचालय निर्माण, जलभराव निस्तारण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक में स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रत्येक बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने और निर्धारित धनराशि समय पर उनके खातों में भेजने पर भी जोर दिया।बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) को स्थानीय कबाड़ी व्यवसायियों से जोड़ने का निर्णय लिया गया, ताकि सूखे कचरे का वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण किया जा सके।वर्षा ऋतु को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक बुधवार को सफाई कर्मियों की विशेष टीमें बनाकर स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों एवं हाट-बाजारों में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, नालियों की नियमित सफाई तथा सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकास खंडों में वीएलई (VLE) सेवाओं का विस्तार करें। पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन सहित अन्य डिजिटल नागरिक सेवाएं समयबद्ध और सुगमता से उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी तय की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button