Breaking Newsभारत

मऊ के डॉ. रामविनय यादव बने एमबीबीएस डॉक्टर, केजीएमयू दीक्षांत समारोह में मिली उपाधि

मऊ के डॉ. रामविनय यादव बने एमबीबीएस डॉक्टर, केजीएमयू दीक्षांत समारोह में मिली उपाधि

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के दीक्षांत समारोह में जनपद मऊ के बनियापार, सैयद ताहिर (पोस्ट–सुल्तानपुर) निवासी डॉ. रामविनय यादव को एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. रामविनय यादव, श्री कवलदेव यादव के पुत्र हैं।

दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी नवस्नातक चिकित्सकों को चिकित्सा सेवा में नैतिकता, मानवता और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉ. रामविनय यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है तथा मरीजों की सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानेंगे।

डॉ. रामविनय यादव की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव बनियापार, सैयद ताहिर सहित पूरे मऊ जनपद में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button