Breaking Newsभारतराजनीति

सांसद रवि किशन को शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, ‘डेट’ (DIET) कार्यों से मुक्ति दिलाने की मांग; संसद में आवाज उठाने का मिला आश्वासन

सांसद रवि किशन को शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, ‘डेट’ (DIET) कार्यों से मुक्ति दिलाने की मांग; संसद में आवाज उठाने का मिला आश्वासन

​गोरखपुर, 14 जुलाई। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद श्री रवि किशन शुक्ला से मुलाकात की। प्राशिसं के जिला अध्यक्ष राजेश धर दूबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा और मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने सांसद को एक ज्ञापन सौंपकर ‘डेट’ (DIET) संबंधी गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाने की मांग की।

शिक्षकों ने सांसद के समक्ष अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन का वाचन किया, जिसे उन्होंने बेहद गंभीरता से सुना और उपस्थित शिक्षकों के साथ इस विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

सांसद रवि किशन ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस गंभीर मुद्दे को संसद के आगामी मानसून सत्र में पूरी प्रखरता के साथ उठाएंगे। साथ ही, व्यक्तिगत रुचि लेते हुए माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से वार्ता कर शिक्षकों को इस समस्या से स्थाई मुक्ति दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
​इस अवसर पर संगठन के जनपदीय पदाधिकारी और विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष व मंत्री सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, युगेश शुक्ला, अनिल चंद, राकेश दूबे, सुमंत सिंह, शिवेंद्र उपाध्याय, रितेश सिंह, महेन्द्र चतुर्वेदी, बशिष्ठ तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द पाण्डेय और धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button