गाजीपुर : ‘मेरा युवा भारत’ के पूर्व उपनिदेशक कपिल देव राम का गाजीपुर में भव्य सम्मान

‘मेरा युवा भारत’ के पूर्व उपनिदेशक कपिल देव राम का गाजीपुर में भव्य सम्मान
बिहार के राज्य निदेशक व सेंट्रल जोन के रीजनल डायरेक्टर बनने पर युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने किया अभिनंदन
गाजीपुर, 14 जुलाई। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के पूर्व उपनिदेशक कपिल देव राम के बिहार प्रदेश के राज्य निदेशक तथा सेंट्रल जोन (उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश) के रीजनल डायरेक्टर नियुक्त होने पर विकास भवन सभागार में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, माल्यार्पण और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।सम्मान से अभिभूत कपिल देव राम ने कहा कि गाजीपुर उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार है। यहां के युवाओं का स्नेह और सहयोग उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम, स्वयंसेवकों और युवा शक्ति को देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण, कौशल विकास और सामाजिक सेवा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद के स्वागत भाषण से हुआ। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि गाजीपुर की युवा शक्ति हमेशा रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर सरोज कुमार राय, आरसेटी के पूर्व निदेशक विनोद शर्मा सहित कई वक्ताओं ने कपिल देव राम की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, पारदर्शिता और संगठन निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। समारोह में लोकगायक सूबेदार स्नेही, राजन पंडित और जावेद खान ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।समारोह में कमरुद्दीन, राघवेंद्र कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, पंकज सिंह टाइगर, पंकज सिंह यादव, सुमन बिंद, नन्हे सिंह, कमलेश प्रकाश सिंह, अमरनाथ तिवारी, रमेश सिंह चौहान, पारसनाथ यादव, विजय बहादुर, राजकुमार पांडे, गुप्तेश्वर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव तथा अंत में नवीन सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



