Breaking Newsभारत

वरिष्ठ पत्रकार के.के.तिवारी नहीं रहे,पत्रकारिता और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार के.के.तिवारी नहीं रहे,पत्रकारिता और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

सुल्तानपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला क्षय रोग (टीबी) विभाग में एसटीएलएस के पद पर कार्यरत के.के.तिवारी का मंगलवार तड़के निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत,स्वास्थ्य विभाग और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई,जिसके बाद उन्हें स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद सुबह लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।के.के.तिवारी लंबे समय तक हिन्दुस्तान समाचार पत्र के जिला संवाददाता रहे। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न समाचार संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दीं।

निष्पक्ष,निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के कारण उन्होंने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई थी। पत्रकारिता के साथ-साथ वह कई वर्षों से जिला क्षय रोग विभाग में एसटीएलएस के पद पर कार्यरत थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा,सरलता तथा मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सभी के बीच सम्मानित थे।उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों,सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button