Breaking Newsभारत

जखनिया, गाजीपुर : जखनिया में भाजपा नेता उमाशंकर यादव का 43वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जखनिया में भाजपा नेता उमाशंकर यादव का 43वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जखनिया, गाजीपुर: विकासखंड जखनिया के कौला ज़खनिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और भावी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार उमाशंकर यादव का 43वां जन्मदिन आज जखनिया बाजार में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

“भाजपा के कर्मठ सिपाही हैं उमाशंकर”

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज ने उमाशंकर यादव के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि, “उमाशंकर यादव न केवल भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान और कर्मठ पदाधिकारी हैं, बल्कि वे अपने गांव का भी बेहद कुशलता और तत्परता के साथ प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।” वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

समर्थकों ने दी बधाई

इस अवसर पर उमाशंकर यादव के शुभचिंतकों और मित्रों ने उन्हें केक खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य तथा स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर रहे मौजूद: कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री पियूष सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, यशवंत चौहान, वेद प्रकाश पांडे, सुरेश चंद्र पांडे, मोनू खान, सुजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button