Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सादात पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सादात पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन सादात के पास से दबोचा गया 19 वर्षीय अभियुक्त, बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में होगी कार्रवाई

गाजीपुर, 13 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादात पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना सादात पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ रघुवंश चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना सादात पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 127/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त संदीप चौहान (19 वर्ष) पुत्र हरेंद्र, निवासी ग्राम अहिरिपुर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर को रेलवे स्टेशन सादात के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि वादी संजय राजभर की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित होने पर धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार एवं थाना सादात की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button