भारतराजनीतिव्यापार

व्यापारियों के सहयोग से ही बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला उत्तर प्रदेश : बीनू जी

व्यापारियों के सहयोग से ही बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला उत्तर प्रदेश : बीनू जी

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गाजीपुर, 07 जून। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के सदस्य सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ की अध्यक्षता में रविवार को रायफल क्लब सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा व्यापारिक समुदाय और सरकार के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना था। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बाजारों, मंडियों, थोक एवं फुटकर व्यापार से जुड़े व्यापारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि, महिला उद्यमी तथा युवा व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के सदस्य सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट लक्ष्य प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है, जिसमें व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अपनी मेहनत, ईमानदारी और उद्यमशीलता के बल पर न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराता है।उन्होंने कहा कि आयोग का दायित्व केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उन बाधाओं को दूर करना भी है जो पिछड़ा वर्ग के लोगों की प्रगति में अवरोध बनती हैं। चाहे बैंक ऋण से जुड़ी समस्याएं हों, लाइसेंस संबंधी कठिनाइयां, जीएसटी की जटिलताएं अथवा मंडियों में सुविधाओं का अभाव, आयोग हर स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।बीनू जी ने व्यापारियों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा ओबीसी उद्यमी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोग का कार्यालय प्रत्येक जरूरतमंद व्यापारी के लिए सदैव खुला है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा।बैठक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ओपन माइक सत्र रहा, जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं सीधे आयोग के सदस्य के समक्ष रखीं। कई व्यापारियों ने बाजारों में बुनियादी सुविधाओं, वित्तीय सहायता, कर संबंधी प्रक्रियाओं तथा अन्य व्यावसायिक समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। आयोग के सदस्य ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ ने कहा कि “व्यापारी देश और समाज के विकास का आधार है। जब व्यापारी समृद्ध होगा, तब गांव, कस्बे और शहर समृद्ध होंगे तथा उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। आयोग व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button