
ऑपरेशन वज्रपात के तहत भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने आम नागरिकों एवं महिलाओं में भय का माहौल पैदा करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी हथियाराम उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह ग्राम भ्रमण पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक समूह बनाकर चट्टी-चौराहों पर लोगों के साथ गाली-गलौज करते हैं तथा धमकी देकर भय उत्पन्न करते हैं। इनके डर से स्थानीय लोग थाने में शिकायत करने से भी बचते हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर रामसिंह चौहान (27 वर्ष) पुत्र इनरु चौहान निवासी ग्राम जांही थाना भुड़कुड़ा तथा शुभम यादव (22 वर्ष) पुत्र राम आधार उर्फ रामअवध निवासी ग्राम रायपुर कुटिया थाना भुड़कुड़ा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा संख्या 138/26, धारा 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह एवं थाना भुड़कुड़ा पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन वज्रपात के तहत असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


