Breaking Newsभारत

चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने मनाया विकास पुरुष योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने मनाया विकास पुरुष योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

“जिसके राज में व्यापारी मुस्कुराए, उस योगी के जन्मदिन पर दीप जलाए” – सिंघानिया

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिवस पर आज चेंम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय सिंघानिया के नेतृत्व में भव्य उत्सव मनाया गया। पूरा मौहाल “जय श्री राम” और योगी-योगी के नारों से गूंज उठा।
सिंघानिया ने कहा
_”यूपी की धरती पर जब से योगी राज आया है,
हर व्यापारी के चेहरे पर सुकून की मुस्कान लाया है।”
उन्होंने आगे कहा “मुख्यमंत्री जी ने अपराधमुक्त, भयमुक्त और विकासयुक्त उत्तर प्रदेश दिया है। पहले व्यापारी पलायन करता था, आज निवेश करता है। यही असली बदलाव है। योगी जी सिर्फ नेता नहीं, संत हैं और संतों का जन्मदिन उत्सव हम सभी मना रहे इसका हम सभी को गर्व है।
इस शुभ अवसर पर सिंघानिया ने केक काटा और आतिशबाजी के साथ लड्डू वितरित किए गए। व्यापारियों ने संकल्प लिया कि _”योगी जी के हाथ मजबूत करेंगे, यूपी को उत्तम प्रदेश बनाएंगे।”_
इस जन्म उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से
आनंद गुप्ता जवाहर प्रसाद कसौघन पवन सिंघानिया मनोज गोयल अनील गुप्ता राजू गुप्ता उदय स्वराज गुप्ता विजय अग्रवाल राहुल देव मिश्रा संजय कश्यप रमेश कसौधन धीरज गुप्ता पुनीत अग्रवाल आलोक कसौधन सौरभ जालान विकास पाण्डेय शुभम् गुप्ता बृजेश अग्रहरी रौशन अग्रहरी सहित सैकड़ों व्यापारियों ने जश्न मनाया और मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु की कामना की सभी लोग में लड्डू और केक का वितरण किया गया सिंघानिया ने यह कहते हुए बैठक का समापन किया
_”जिसने माफियाओं को मिट्टी में मिलाया, जिसने यूपी को दंगामुक्त बनाया
_उस योगी के साथ हर व्यापारी खड़ा है, यही व्यापारियों का संकल्प भी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button