Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : महंत नारायण दास जी मिर्ची बाबा महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा साधु-संतों का जनसैलाब

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

महंत नारायण दास जी मिर्ची बाबा महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा साधु-संतों का जनसैलाब

महंत रामेश्वर दास जी बने आश्रम के नए पीठाधीश्वर

गुरुग्राम। वैष्णव परंपरा के प्रतिष्ठित संत एवं श्रद्धेय धर्मगुरु श्री श्री 108 महंत नारायण दास जी महात्यागी (मिर्ची बाबा, बिजली बाबा) के साकेतवास के उपरांत उनकी पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं महंताई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

संत समाज एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा यह धार्मिक कार्यक्रम हरसरू (सेक्टर-88, गुरुग्राम) स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर, सीताराम बाबा आश्रम में पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पूज्य बाबा के अलौकिक आध्यात्मिक व्यक्तित्व को नमन करने के लिए देश-प्रदेश से प्रतिष्ठित संत-महात्मा, प्रबुद्ध नागरिक, नगर डिप्टी मेयर, नगर पार्षद और भारी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचे।

महंत रामेश्वर दास जी बने आश्रम के नए पीठाधीश्वर

श्रद्धांजलि सभा के साथ ही आश्रम में ‘महंताई समारोह’ का भी आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से महंत रामेश्वर दास जी को मनोकामना हनुमान मंदिर, बाबा सीताराम आश्रम का नया पीठाधीश्वर नियुक्त किया गया। नए पीठाधीश्वर महंत रामेश्वर दास जी के सानिध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं धर्म प्रेमियों ने पूज्य महंत नारायण दास जी महात्यागी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा

इस पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त हरसरू ग्रामवासियों का सहयोग रहा। समारोह में देश के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ संत समाज की अनेक गणमान्य विभूतियाँ उपस्थित रहीं।

देशभर से जुटे दिग्गज संत-महात्मा

इस भव्य आयोजन में पूरे भारतवर्ष से संत-महात्मा पधारे। मुख्य रूप से दिगंबर अखाड़े के उपाध्यक्ष मोनी बाबा, महामंडलेश्वर मदन मोहन दास, महामंडलेश्वर सरजू दास जी, महंत परमेश्वर दास जी, महामंडलेश्वर बालक दास जी, अखिलेश्वर दास जी मंडल अध्यक्ष सेवादास महाराज, , चतुर संप्रदाय से महंत हनुमान दास जी महाराज, जगद्गुरु द्वारा चार भैया दास जी बल्लभगढ़ वाले, महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज ऋषिकेश, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी दिल्ली, दिल्ली मंडल अध्यक्ष दीनबंधु दास जी, अमृत दास जी, ज्ञान दास जी, गंगा दास जी सहित गुड़गांव मंडल के समस्त संत एवं विभिन्न स्थानों से पधारे पूज्य महात्माओं का आगमन हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर सभी संतों को पूर्ण मान-सम्मान, आदर-सत्कार और दक्षिणा के साथ विदा किया गया। समस्त हरसरू ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना तन-मन-धन से सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button