Breaking Newsभारत

पर्यावरण की रक्षा हेतु महिलाऐं आगे आएं : डा रुप

पर्यावरण की रक्षा हेतु महिलाऐं आगे आएं : डा रुप

गोरखपुर 5 जून
आधारशिला के अध्यक्ष डा रुप कुमार बनर्जी के आह्वान पर बलदेव प्लाजा के सामने आधारशिला के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा शीतल जल गुड पानी पेठा के अलावा आने जाने वाले तमाम जनों को छोटे-छोटे गमले में घर में सजाने के छोटे-छोटे पेड़ प्रदान किए गए।
आज आधारशिला बंगाल शाखा के श्रीरामपुर शहर में संस्था के सचिव दीपक चक्रवर्ती निशांत के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुछ महिलाओं को फूल का पौधे का वितरण कर स्वस्थ्य जीवध के के लिए पर्यावरण की सुरक्षा और पौध रोपण जरुरी है का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डा रुप कुमार बनर्जी ने उपस्थित महिलाओं एवं तमाम पर्यावरण प्रेमियों को बताया कि महिलाओं एवं आम जन मानस के जागरूक होने से समाज में जागरूकता आऐगी और पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा होगी।
उन्होंने प्रत्येक परिवार में जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ पर फूल या फल का पौध उपहार स्वरुप देने का आह्वान किया।
बंगाल प्रवास के दौरान आधारशिला के सचिव दीपक चक्रवर्ती “निशांत” ने कहा कि प्रकृति को अपना सहचरी मानना होगा तभी पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा संभव है। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भी पौध रोपण और प्रकृति को करीब से देखने और उसे समझने की बात कहा था।
. इस अवसर पर उपस्थित आलमबाजार बंगाल के समाजसेवी अंजन सेनगुप्ता ने कहा कि मेरा यह संकल्प होगा कि प्रकृति की सुरक्षा हेतु पौध रोपण किया जाए और जन – जन को प्रेरित किया जाए। वरिष्ठ रंगकर्मी तमाल आचार्य, सत्य शरण दास, वीरेंद्र पाल, अरविद कुमार , रंजना सिंह, अनीता शुक्ला आदि ने भी इस कार्य को संपन्न कराने ने अपना भरपूर योगदान दिया।
. इस दौरान श्रीरामपुर में श्रीमती प्रतिमा चक्रवर्ती के सहयोग से श्रीमती राखी मित्रा, श्रीमती शम्पा पाल, श्रीमती सिउली सेन, श्रीमती श्रावणी मुखर्जी श्रीमती स्वर्ण प्रभा पारी एवं श्रीमती शोमा चटर्जी,श्रीमती काकोली मल्लिक फूल एवं फल के पौध सौपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button