Breaking Newsभारत
गोरखपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण को लेकर हंगामा, छात्र नेता हिरासत में

गोरखपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण को लेकर हंगामा, छात्र नेता हिरासत में
गोरखपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान छात्र नेता सतीश प्रजापति ने पूनम टंडन को पेड़ लगाने से रोकने का प्रयास किया।
छात्र नेता का आरोप है कि पूनम टंडन द्वारा पूर्व में पेड़ कटवाए गए थे, जिसका विरोध कर उन्होंने उस समय कटान रुकवाया था। आज उन्हीं के द्वारा वृक्षारोपण किए जाने से नाराज सतीश प्रजापति मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हंगामा बढ़ गया, जिसके बाद कैंट पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने मौके से छात्र नेता सतीश प्रजापति को हिरासत में ले लिया और उन्हें कैंट थाने भेज दिया।



