खीरों रायबरेली : संक्रमणि भूमि गाटा संख्या ३२७ पर सत्ताधारी के इसारों पर दबंगों का अवैध कब्जा!

संक्रमणि भूमि गाटा संख्या ३२७ पर सत्ताधारी के इसारों पर दबंगों का अवैध कब्जा!

खीरों रायबरेली जहा एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े दावे ठोकते हुए कहा कि भूंमाफियाओ को बक्शा नहीं जाएगा!
वही लालगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम अकोहरिया में पीड़ित दृगपाल आदि की संक्रमणि भूमि गाटा संख्या ३२७ ने उपजिलाधिकारी लालगंज को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि मेरी भूमि पर गांव के ही दबंग लोगों द्वारा अवैध कब्जाकर छप्पर आदि रखकर कुछ हिस्से में आर,सीसी पिल्लर खड़ा कर जबरदस्ती कब्जा कर रखे हैं!
पीड़ित ने बताया कि २०२३ से डी,एम, कार्यालय,एस,पी, कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काटते काटते परेशान हो चुका हूं!
परन्तु हर जगह से झूठा अस्वाशन मिल रहा है,वही पीड़ित ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा समय समय पर मदद कर रही थी क्यो कि जब दबंगों द्वारा निर्माण कार्य कुछ न कुछ करते थे तो खीरों पुलिस कार्य रुकवाने पहुंचती थी!
आखिर कबतक वोट की राजनीति कुछ सत्ताधारी नेताओं द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाते रहेगे,!
गरीब की हाय बहूत खराब होती है नेता जी!
आखि पीड़ितों को कब मिलेगी आजादी!
एस,के, कुशवाहा इन्डिया नाऊ २४ रायबरेली!



