गोरखपुर : पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द राव

पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द राव
गोरखपुर

रामगढ़ताल बैंक्विट हॉल, बुद्ध विहार पार्ट सी गोरखपुर में स्वर्गीय बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि भाव पूर्ण, विनम्र श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम स्वर्गीय बालेश्वर लाल के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस पुण्यतिथि को संबोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव जयप्रकाश गोविंद राव ने बताया कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए 8 अगस्त 1982 को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की न्यू रखी थी उनका सपना था गांव के पगडंडियों पर काम करने वाला पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त संगठन की आवश्यकता है जो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से ही संभव है। इस संगठन की पहली बैठक 21 नवंबर 1985 को लखनऊ में हुई इस बैठक में सर्वसम्मत से बाबू बालेश्वर लाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ विपिन शाही ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (पंजीकरण संख्या—1153/86) उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रमुख पत्रकार संगठन है। स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल द्वारा स्थापित यह संगठन ग्रामीण स्तर के पत्रकारों के कल्याण, उनकी सुरक्षा, और उन्हें शासन-प्रशासन स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत है।
इस संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले संवादाताओं को महानगरों के पत्रकारों के समान पहचान, सुरक्षा कवच, और सामाजिक सम्मान दिलाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मीडिया संगठन है।
वर्तमान में इसकी उपस्थिति राज्य के सभी 18 मंडलों, 75 जनपदों और 551 तहसीलों में सक्रिय रूप से बनी हुई है। इसके अतिरिक्त भारत के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की शाखाएं स्थापित की जा चुकी हैं। जिला संरक्षक तारकेश्वर शाही ने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल के आदर्शों पर चलते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अपने बुलंदियों को छू रहा है जब कभी हमें पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए खड़ा होना पड़ेगा तो तन मन धन के साथ हम हर मौके पर खड़े मिलेंगे उन्होंने स्व बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर में श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ़ लालू सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है समाज में जो भी कुरीतियां व्याप्त हैं उसको अपने कलम के धार से पत्रकार ही ठीक कर सकता है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे ने स्व बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारो से उनके आदर्शों पर चलने के लिए कहा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामगढ़ बैंक्विट हाल के संचालक आलोक दुबे ने कहा कि जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम भी तन मन धन के साथ पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए तैयार मिलेंगे। इस कार्यक्रम को चौरी चौरा के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, सहजनवा के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, भगवती प्रसाद सिंह, खजनी से सोनू सिंह सौरव मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गोरखनाथ ओझा कृष्ण मोहन सिंह जितेंद्र सिंह संजय चौरसिया कोच इंद्रजीत, पुष्पराज दुबे आदि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन सदर तहसील के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने किया। उन्होंने अपने पूरी टीम के साथ सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में तहसील सदर से उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव महामंत्री अमित कुमार भारती, प्रवक्ता इमरान खान विधि प्रकोष्ठ प्रभारी मिनहाज अली सिद्दीकी मंत्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव मंत्री परशुराम विश्वकर्मा अजय गुप्ता शत्रुघ्न शर्मा निहाल सिंह हर्ष कुमार महेश श्रीवास्तव, पियूष कुमार प्रिंस चौधरी सहित अनेकों सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।



