Breaking Newsभारत

गोरखपुर डीडीयू में ग्रीष्मावकाश की तिथि में बदलाव, अब डेढ़ महीने का होगा

गोरखपुर डीडीयू में ग्रीष्मावकाश की तिथि में बदलाव, अब डेढ़ महीने का होगा

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश पर बढ़ती रार के बाद इसकी अवधि बढ़ा दी गई है। पहले एक से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया था। अब 26 मई से सात जुलाई तक घोषित किया गया है।

बृहस्पतिवार को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया। डीडीयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय का नया सत्र अब आठ जुलाई से शुरू होगा।डीडीयू प्रशासन की ओर से बीते दिनों ग्रीष्मावकाश की घोषणा के बाद शिक्षक खुलकर तो नहीं बोल पा रहे थे लेकिन अंदरखाने विरोध शुरू हो गया था। शिक्षकों का आरोप था कि करीब डेढ़ महीने के निर्धारित ग्रीष्मावकाश के बजाय एक महीने का ही अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को गुआक्टा के महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी व डॉ. रविंद्र नाथ शुक्ल ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात की।

कुलपति ने शिक्षकों की मांग को वाजिब मानते हुए अवकाश में वृद्धि का आश्वासन दिया। उसके बाद कुलसचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button