Breaking Newsभारत

गोरखपुर एचएन सिंह चौक से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पाइप लाइन शिफ्ट

गोरखपुर एचएन सिंह चौक से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पाइप लाइन शिफ्ट

– गोरखपुर-महराजगंज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते जलकल विभाग ने एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक तक पेयजल पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम पूरा कर लिया है। 6.50 करोड़ रुपये की लागत से 09 किलोमीटर में नई पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे 1200 घरों को जोड़ा जाएगा। टेस्टिंग का काम भी शुरू हो गया है।

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते नगर निगम जलकल विभाग ने एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक, जोगेश्वर पासी चौक होते हुए गुरु गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पेयजल पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। इसके साथ ही गुरुवार की देर रात से ही टेस्टिंग का काम भी शुरू हो गया है।

करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से 09 किलोमीटर में 150 एमएम और 200 एमएम की डीआई के-7 पाइप लाइन बिछाई गई है। नई पाइप लाइन से 1200 घरों को जोड़ा जाना है लेकिन अब तक 1050 घरों को कनेक्शन मिल गया है। इससे तकरीबन 6000 से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपलब्ध होगी। जलकल विभाग के मुताबिक जब तक नई पाइप लाइन की टेस्टिंग और सभी हाउस कनेक्शन नहीं हो जाते, पुरानी जलापूर्ति पाइप लाइन से जलापूर्ति जारी रहेगी। असल में सड़क चौड़ीकरण के कारण पुरानी पाइप लाइन सरेखण में आ रही थी, जिसके चलते पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम कराया गया।

शेष कार्य

हड़हवा फाटक क्रासिंग के पास जलापूर्ति पाइप लाइन और हाउस कनेक्शन का काम शेष है। जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि 9 किमी के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 8400 मीटर लम्बाई में जलापूर्ति की पाइप लाइन डाल दी गई है। 1200 हाउस कनेक्शन के सापेक्ष 1050 घरों में कनेक्शन हो गया है। इस हफ्ते शेष 600 लम्बाई में जलापूर्ति पाइप लाइन डालने और 150 घरों में जलापूर्ति का कनेक्शन देने का काम पूरा लिया जाएगा। इसके साथ नई जलापूर्ति पाइप लाइन की शतप्रतिशत टेस्टिंग कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button