Breaking Newsभारत

जखनिया : डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में मदर्स डे समारोह बना भावनाओं का उत्सव

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में मदर्स डे समारोह बना भावनाओं का उत्सव

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल, अभिभावकों ने सराहा विद्यालय का प्रयास

जखनिया। DALIMSS SUNBEAM SCHOOL में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण का भाव प्रकट किया।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने सभी के दिलों को छू लिया और मां-बच्चों के अटूट रिश्ते की सुंदर झलक प्रस्तुत की।विद्यालय की डायरेक्टर रुबिना खान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती हैं और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाते हैं।इस अवसर पर आमीर अली ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा और अभिभावकों के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेगा।कार्यक्रम के दौरान अभिभावक Reena Chauhan ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने अपने बच्चों को इस विद्यालय में भेजा था, उससे कहीं अधिक बच्चों को यहां सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमरनाथ सर एवं सविता मैम ने किया। अंत में सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए इस आयोजन को यादगार और भावनात्मक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button