Breaking Newsभारत

गाजीपुर : र्वांगीण विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए अलीपुर मदंरा की ग्राम प्रधान सम्मानित

र्वांगीण विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए अलीपुर मदंरा की ग्राम प्रधान सम्मानित

गाजीपुर, 01 मई 2026। जनपद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सभा अलीपुर मदंरा की ग्राम प्रधान को अपने गांव में कराए गए सर्वांगीण विकास कार्यों के लिए चयनित किया गया। चयनित ग्राम प्रधानों को गाजीपुर मुख्यालय पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बताया जा रहा है कि अलीपुर मदंरा ग्राम पंचायत में विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी जनपद की विभिन्न ग्राम सभाओं के साथ अलीपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जा चुका है, जिससे विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल बना है।ग्राम प्रधान श्याम राजी देवी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव का विकास करना उनके लिए गौरव के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह ‘झुन्ना’ ने कहा कि ग्राम सभा का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है और इसका लाभ सीधे प्रत्येक ग्रामवासी तक पहुंचता है।उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। इससे ग्रामवासियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में और बेहतर विकास कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।जनपद स्तर पर इस प्रकार के सम्मान से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button