लखनऊ की 200 झोपड़ियों में भीषण आग, सिलिंडर में हुए लगातार धमाके, 12 दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

लखनऊ की 200 झोपड़ियों में भीषण आग, सिलिंडर में हुए लगातार धमाके, 12 दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं
विकासनगर सेक्टर 14 में दो सौ झोपड़ियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सिलिंडर और उपकरणों में धमाके होने लगे, जिससे लोग सहम गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं। दूर-दूर तक धुआं और आग की लपटें दिखाई देती रहीं।
लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर करीब 200 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग फैलते ही झोपड़ियों में रखे सिलिंडर और रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में ताबड़तोड़ धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दूर-दूर तक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई दीं। राहत-बचाव कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आग की सूचना मिलते ही झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे हैं। उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।



