Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जखनिया में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडा और फावड़े से हमला, पांच गंभीर घायल”

जखनिया में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडा और फावड़े से हमला, पांच गंभीर घायल”

गाजीपुर | जखनिया क्षेत्र के भुड़कुंडा कोतवाली अंतर्गत एमावंशी गांव में बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने संगठित होकर दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरबी में तैनात पुलिसकर्मी बृजेश कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों की पहचान इंद्रदेव राम (65), अमित राम (48), अभिषेक राम (19), रानी देवी (45) पत्नी अमित राम, गोलू (20) पुत्र विसर्जन तथा अनीता उर्फ सुनीता देवी (45) पत्नी विसर्जन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने एक के बाद एक सभी को निशाना बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोग मौके पर ही बेहोश हो गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों की हालत गंभीर बनी रही। कई बार बेहोशी की स्थिति में पहुंचने पर चिकित्सकों और परिजनों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देशन में चौकी इंचार्ज शिवराज यादव, राजमणि सरोज और बृजेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button