आजमगढ़ : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जहानागंज कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

आजमगढ़ : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जहानागंज कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
संवाददाता संतोष पांडे इंडिया नाउ 24 ब्यूरो की खास रिपोर्ट
आजमगढ़ : भारत के संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके महान विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का प्रेरणादायी जीवन हमें यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक समतामूलक, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर जनपद में आयोजित जुलूस, रैली एवं अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित



