गाजीपुर : फरार चालक आखिरकार दबोचा गया

गाजीपुर
फरार चालक आखिरकार दबोचा गया
गाजीपुर। जिले में गौतस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सादात पुलिस ने एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। गोवध निवारण अधिनियम के गंभीर मामले में फरार चल रहे वाहन चालक को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा।
थाना सादात पर दर्ज मु0अ0सं0 81/2026 धारा 03/5ए/5बी/08 गोवध निवारण अधिनियम के तहत 8 अप्रैल को पुलिस ने एक अभियुक्त को वाहन संख्या यूपी 65 क्यूटी 9467 और 11 गोवंश के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान वाहन चालक समेत अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में 14 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक सादात पन्ने लाल यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह व पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सादात रेलवे स्टेशन के उत्तरी आउटर के पास बैरियर के निकट घेराबंदी कर फरार चालक अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अशरफ अली (20 वर्ष), पुत्र सलामुल्ला, निवासी गुरूसेवक नगर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



