Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

गाजीपुर

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर एक बार फिर कानून की सख्ती दिखाई।

जानकारी के मुताबिक, थाना सुहवल पर दर्ज मु0अ0सं0-29/26, धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी नागेन्द्र यादव (27 वर्ष) , पुत्र स्वर्गीय सियाराम यादव, निवासी ग्राम अंधियारा, पुलिस की नजर से नहीं बच सका। 17 मार्च को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त को उसके गांव से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button