वीर बाल दिवस 20 बच्चों को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार; पीएम ने की पुरस्कृत मेधावियों से बातचीत

वीर बाल दिवस 20 बच्चों को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार; पीएम ने की पुरस्कृत मेधावियों से बातचीत
वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। पीएम मोदी ने पुरस्कृत बच्चों से बातचीत की।
देशभर में आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 20 बच्चों की प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी इन पुरस्कृत बच्चों से संवाद किया।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को दिया गया है, जिन्होंने वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं खेल जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।
हर वर्ष दिया जाता है पुरस्कार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत के युवा नायकों के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों को याद करने के लिए 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भारत का हर बच्चों स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त बने।



