गाजीपुर : महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।05/10/025को
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

गाजीपुर, 05 अक्टूबर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग के सहयोग से जन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत मुड़ीयारी में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं, उनके अधिकारों तथा आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं और मिशन शक्ति अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।



