Breaking Newsभारत

1 सितंबर से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर; ITR से लेकर हवाई यात्रा और LPG तक जानें क्या होगा बदलाव

1 सितंबर से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर; ITR से लेकर हवाई यात्रा और LPG तक जानें क्या होगा बदलाव

*नई दिल्ली।* हर महीने की तरह सितंबर में भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। कल यानी 1 सितंबर 2026 से 5 अहम नियम बदलने जा रहे हैं। अगर आप हवाई यात्रा करते हैं, दूध खरीदते हैं, ITR भरते हैं या LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।

*1. बोर्डिंग पास का नियम – अब स्टांप की जरूरत नहीं*
1 सितंबर से विदेश यात्रा और आसान हो जाएगी। इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत खत्म हो रही है। भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्री अब मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे या प्रिंटेड पास का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे डिपार्चर की प्रक्रिया तेज होगी।

*2. मुंबई में महंगा होगा दूध*
मुंबई में रहने वालों के लिए दूध महंगा होने जा रहा है। 1 सितंबर से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, ये नई कीमत 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। हालांकि ये थोक कीमत है, खुदरा कीमत दुकानदार के हिसाब से अलग हो सकती है।

*3. ITR फाइल करने की आखिरी तारीख – आज है अंतिम मौका*
जिन टैक्सपेयर्स की बिजनेस या प्रोफेशन से आय है और जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए Assessment Year 2026-27 का ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। ये मुख्य रूप से ITR-3 और ITR-4 से जुड़ी है। आज के बाद रिटर्न भरने पर लेट फाइलिंग फीस और बिलेटेड ITR के नियम लागू होंगे।

*4. LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख*
अगर आप LPG सिलेंडर उपभोक्ता हैं तो आज यानी 31 अगस्त तक e-KYC कराना जरूरी है। ऐसा न करने पर 1 सितंबर से आपको सिलेंडर मिलने और सब्सिडी में परेशानी हो सकती है।

*5. पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के दाम*
हर महीने की 1 तारीख को ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल और LPG गैस के दाम तय करती हैं। ऐसे में 1 सितंबर को इनकी कीमतों में बदलाव हो सकता है, इसका पता कल चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button